सनातन क्या है:–
सनातन शाश्र्वत और पुरातन आध्यात्मिक मार्ग है , जिसका कोई आदि है और न ही अंत है | सनातन हमेशा से है, हमेशा रहेगा, शाश्र्वत और निरंतर है |
सत का अर्थ है,जो वस्तु या पदार्थ अनादि काल से है, जिसका कोई परिवर्तन नहीं होता | सत के तीन प्रकार का संभव है :-
१) प्रकृति
२) जीवात्मा
३) परमात्मा
इन तीनों की सत्ता हमेशा अनादि काल से है और रहेगी इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा होता |
सनातन का अभिप्राय उस सत्य से है, जो इस सृष्टि में तो सत्य है ही पिछली सारी सृष्टिओं में भी सत्य था और भी आगे आने वाली सभी सृष्टिओं में भी सत्य होगा |
सनातन शब्द संस्कृत से लिया गया है, जो कभी समाप्त न हो जो अनन्त है | संस्कृति का व्यापक अर्थ (मतलब) है जीवन जीने का ढंग, आदतें, रीति रिवाज और परम्पराएं | सनातन संस्कृति का व्यापक अर्थ है,उस जीवन जीने की शैली, धार्मिक आस्थाओं, संस्कारों, परम्पराओं का समूह जो मानवीय सभ्यता की नींव है, जो समाज के प्रत्येक पहलू को प्रभावित करती हैं | यह ब्रम्हांड के साथ ही स्वयं-भू और निरंतर है |
सनातन के लक्षण :–
१) धृति ( धैर्य) :– संकट के समय या विषम परिस्थितियों में धीरज बनायें रखना |
२) क्षमा :– किसी के द्वारा बुरा करने पर भी मन में द्वेष, ईर्ष्या न रखकर माफ करना |
३) दम ( संयम ) :– अपने मन और आंतरिक भावनाओं पर नियंत्रण रखना |
४) अस्तेय ( चोरी न करना ):– बिना किसी अधिकार के किसी वस्तु की इच्छा न करना |
५) शौच ( पवित्रता ):– शरीर के बाहरी स्वच्छता एवं मन के विचारों की आंतरिक पवित्रता |
६) इन्द्रिय निग्रह ( इन्द्रियों को रोकना ):– अपनी ज्ञान और कर्म की इन्द्रियों को गलत मार्ग पर जाने से रोकना |
७) बुध्दि:– अच्छी और सात्विक बुध्दि का विकास करना |
८) विद्या ( ज्ञान ):– सही ज्ञान और शास्त्रो की समझ प्राप्त करना |
९) सत्य :– हमेशा सत्य बोलना एवं सत्य के मार्ग पर चलना |
१०) आक्रोश:– क्रोध न करना, क्रोध पर काबू रखना और मन, चित्त को शांत रखना |
विजय और सत्य का मार्ग :–यतो धर्मस्ततो जय: जहां धर्म है वहीं विजय है | जो समय और काल की सीमा से परे हो , और जिस पर बदलाव या नाश का कोई प्रभाव न पड़े , जो अति प्राचीन होते हुए भी हमेशा नया और जीवित रहता है | सनातन का मूल सिद्धांत यही है आत्मा अमर है शरीर नष्ट होता है, पर भी वह समाप्त नहीं होती है |
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
वारासिवनी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
