विशिष्टता की लत न लगी थी
जीवन समरसता में ही जिया है
सबकुछ अलग-विलग हो जाए,
पर अपना भ्रातृ-प्रेम न छोड़ूँगा।
रघुनायक का लाड़ला नाती हूँ,
उनके संस्कार कभी न तोड़ूँगा॥
सुख में चाहे संग न रह पाऊँ,
दुःख में हर पल खड़ा मिलूँगा।
अब तक जीवन निःस्वार्थ रहा है,
अंतिम श्वासों तक यही रहूँगा॥
जाना है सब छोड़ यहीं पर,
फिर क्यों जलन और विद्वेष रखें?
आओ मिलकर रहें स्नेह संग,
बची ज़िंदगी में न क्लेश चखें॥
संघी सेवक रहा हूँ बचपन से,
कष्टों को गले लगाना आता है।
कठिन, कठोर संघर्षों के वे दिन थे,
रूखी-सूखी, बासी-खुशी खाना आता है॥
विशिष्टता की लत न लगी थी,
जीवन समरसता में ही जिया है।
सुख-सुविधाओं का वह समय नहीं था,
चाय बहुत कम, जल ही पिया है॥
-नील मणि पाण्डेय
