साहित्यिक जगत में उत्कृष्ट योगदान को पहचान दिलाना अत्यंत आवश्यक है। ‘अन्तरा शब्दशक्ति’ इसी विचार के साथ साहित्यिक सम्मान समारोहों का आयोजन करता है, जहाँ रचनाकारों, संपादकों और साहित्यसेवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों से प्राप्त सम्मान इस संस्था की साहित्यिक विश्वसनीयता और गुणवत्ता को प्रमाणित करते हैं। यह सम्मान न केवल उपलब्धि हैं, बल्कि आगे सृजन के लिए प्रेरणा भी हैं।

1 कमेंट
यह बात तो प्रमाणित हुई है कि "जो सम्मान देना जानता है, उसे सम्मान मिलता है।" ऐसी उक्तियाँ भले सामान्य उक्ति मानी जाती है, लेकिन ये शब्दों का गठजोड़ न होकर अनुभवों के गहरे निष्कर्ष पर आधारित होती हैं। छोटे-छोटे प्रयासों की सराहना कब सफलता का पूँज बने और उसकी किरणें प्रोत्साहक को ही आभासित कर दे, कोई कह नहीं सकता। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों से अंतरा शब्दशक्ति को प्राप्त सम्मान इसी बात की पुष्टि करते हैं।
सफर की शुरुआत अगर यह है, तो मंजिल का स्वरूप क्या होगा?
हार्दिक शुभकामनाएँ।🌹