आया मस्त मस्त महिना सावन का ,
हमें इंतजार रिमझिम बूँदों का काले काले बादल गगन में छाये,
पपीहा चहके ,मोर खुशी से नाचे।
पहली बारिश की बूँदों के गिरने पर,
किसान झूमें हल ले जाए खेतों पर ।
पहला सावन ,झूला झलें सखियाँ
बाबा के आँगन की शोभा बेटियां
दादी ,नानी याद करें अपना जमाना,
करें ठिठोली ,बन जीए वे सब षोडशी ।
आया मस्त मस्त महीना सावन का ॥
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
