सिलबट्टे पर पीसी चटनी,
थोड़ी खट्टी थोड़ी मीठी,
सबको भाए हाथों से पिसी चटनी,
बच्चे बड़े सब खाएँ चटकारे मार,
कहते जाएँ क्या ख़ूब बनी ये चटनी!
सिलबट्टे पर जब ये पिसती है,
एक एक सामान को मिलाकर पीसती है,
जैसे जैसे घिसती है स्वाद बढ़ कर आता है,
कभी आम पुदीना तो कभी जाम की चटनी,
कभी टमाटर कभी धनिया अमचूर की तीखी चटनी,
अहा चटकारे लेकर खाते सब,
गरमा गरम भजिए बनाते जब!
आज के आधुनिक युग में सिलबट्टे से हुई दूरी,
इसकी जगह ले ली मिक्सी ने,
पर दिल पर पिसे हुए मसालों की बात ही अलग है,
जब मसाले सिलबट्टे में कूटे और पिसे जाते हैं,
स्वाद का क्या कहना,
नानी दादी के जमाने याद आ जाते है,
माँ के हाथों का स्वाद निराला इसी में पिसे मसालों से था,
जो आज हम मिक्सी में पीस खाते हैं!
आज भी मगर कहीं कहीं रसोई के एक कोने में,
ये सिलबट्टे नजर आ जाते हैं,
जहाँ नारियल और खड़े मसाले आज भी पीसे जाते हैं,
जब बनती है खड़े मसालों को पीस कर सब्जी,
लाजवाब बिखेरती हैं चारों ओर खुशबू,
सिलबट्टे का ही कमाल होता है,
जो दक्षिण भारतीय खाने में अक्सर देखने मिलता है,
सच में लजीज बनाता है स्वाद को,
सिलबट्टे में पिसा मसाला बनाता है आम को भी खास!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी

1 कमेंट
बेहतरीन 👌