जीवन के अजब है ढंग
दिखलाती रंग रंग के रंग।
खट्टा,मीठा, तीखा,खारा
मेल से लेह बने न्यारा।
सब रंगों के मेल से
चलता है यह जीवन
तोल मोल कर पीसो
बन जाता है उपवन।
संघर्षों से लड़ जाए
तूफां से न डर जाए
रंगों को पीस पीस कर
जीते जीवन जंग।
साहस, निष्ठा,त्याग, समर्पण
कर देता कुनबे को अर्पण
एक दूजे के करें बंदगी
सिलबट्टे सी लगे जिंदगी।
-कीर्ति प्रदीप वर्मा

1 कमेंट
बहुत सुंदर रचना दीदी 👌