नाना ले आये कच्चे आम
चटनी बनेगी छोड़ो काम
नानी सिल बट्टा निकालो
धोकर उसका रंग जमा लो
रख लो थाली में सारी चीजें
पटरा रख कर बस तुम बैठो
आज मिक्सी को दे दो छुट्टी
सिल बट्टे से होगी अपनी बट्टी
मेरी नानी चटनी पीस रही है
संग गीत भी गुनगुना रही है
मन भर आज खाऊँगी चटनी
सब्जी रोयेगी देख हँसेगी चटनी।
-डॉ. भारती वर्मा बौड़ाई
