सुनो साथियो

बात सुनो साथी सारे!
अब स्कूल चलें हम।
खत्म हुई गर्मी की छुट्टी,
अब पढ़ने चलें हम।

अच्छे-अच्छे दोस्त बनाएँ,
जो हों मन के सच्चे।
आगे -आगे हम बढ़ जाएँ,
कभी न हों हम कच्चे।

सभी विषय को हम सब समझें,
किसी को कम न समझें।
सब विषय की अपनी मंजिल,
ये सब अभी से समझें।

विषय अलग हों राह अलग हो।
पर हों दृढ़ के पक्के।
एक दिशा में आगे बढ़कर,
हम बन जाएँ पक्के।

मात-पिता रोशन हो जाएँ,
हम जो नाम कमाएँ।
घर समाज स्कूल हमारी,
हमें देख मुस्कायें।

-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x