लाख कर ले सुरक्षा,
किंतु सुरक्षित कहां है बेटियां ??
घूम रहे गिद्ध चारों ओर ,
सुरक्षित कहां किया जाए बेटियां ।।
घर से लेकर बाहर तक,
संशय का प्रश्न खड़ा है ?
किस पर करें भरोसा अब
यह विश्वास ही बड़ा है
कब तक भय की छांव में,
जीवन अपना बिताएं बेटियां
लाख कर ले सुरक्षा
किंतु सुरक्षित कहां है बेटियां ?
कानून बने पहर बढ़े
पर सोच कहां बदली है ?
बेटी को दोषी ठहराने की
परंपरा कब बदली है ।।
जब तक दृष्टि नहीं बदलेगी मन की
कैसे निर्भय मुस्कुराएगी बेटियां ?
घूम रहे गिद्ध चारों ओर
सुरक्षित कहां की जाए बेटियां ?
-निक्की निषाद
रांची (झारखंड)
