आज का हर बच्चा,
सुविधाजनक जीवन जीने की चाह रखता है,
उसने एक स्थान पर बैठकर,
अपनी जड़ें इतनी मजबूत कर लीं,
सारा कुछ एक रिमोट के ज़रिए करना चाहता है,
सिर्फ़ एक सोफे पर बैठ कर वहीं खाना पीना,
टीवी देखना वीडियो गेम खेलना,
या फिर मोबाइल चलाना बस,
यही दो काम उसके जीवन के महत्वपूर्ण है ,
बाकी सब बेकार,
इन सबके चलते उसने अपने जीवन को,
बेजान सा बना लिया है,
एक तरफ़ सारी सुख सुविधाएं है ,
दूसरी तरफ़ उसका उज्ज्वल भविष्य,
वो अपने उज्ज्वल भविष्य की रह छोड़,
अपने कंफ़र्ट जोन का चुनाव करना पसंद करता है,
क्योंकि उसके पैर आगे की ओर बढ़ते ही नहीं,
या कहना हाल्ट न होगा कि,
उसे सुख सुविधाओं की इतनी आदत लग चुकी है,
वो आगे चाह कर भी नहीं बढ़ना चाहता,
वो अपने जीवन में संघर्ष नहीं करना चाहता,
उसे हर चीज़ बैठे बैठे ही चाहिए,
उसे अपनी मंजिल की तलाश है,
मंजिल को पाना भी चाहता है,
पर वो स्वयं इस क़दर सुविधाओं से घिर गया,
कि उसका मिलना बहुत मुश्किल हो गया,
अगर आज उसने अपने कदम न बढ़ाए आगे,
तो सारा जीवन सिर्फ़ पछतावा ही हाथ लगेगा,
अब भी समय है,
समय रहते युवा पीढ़ी को समझना होगा,
अपने सुविधाजनक जीवन और,
अपने उज्जवल भविष्य में से किसे चुनना है,
इसका सही निर्णय लेना होगा,
नहीं तो चिड़िया चुग गई खेत की कहावत,
सच हो जाएगी,
कंफर्ट जोन के चक्कर में ग्रोथ रुक जाएगी!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
