पूरब की ओर से सुबह सूरज ऊगता।
तब आसमान लालिमा से भर उठता।
दोपहर को उसके भीतर भरता है तेज,
शाम पश्चिम में डूब लाल होता हर रोज।
फूल, तितली,भंवरा पंछी, पशु कीट पतंग,
कौन भर देता इनमें इतने सारे सुंदर रंग।
सवेरा होते ही पंछी जाग कर चहकते हैं,
पेड़ ,फूल ,फल अपने समय से लगते हैं।
पर्वत बीच से बहे दूधिया झरने की धार,
आंधी-तूफान, बारिश, कभी ठंड़ी बयार।
चारों ओर यह नैसर्गिक है खज़ाना बिखरा,
इसे झोली में भर लो जो बेशुमार पसरा।
-डॉ अमृता शुक्ला
