स्वयं एक बीज बनकर
जमीन में समा गया
मिट्टी की परतों जैसे
जड़ निकलने लगी
पीली दोपहर-सी ये तस्वीर
एक लड़का, एक सोफा
और सोफे से फूटती जड़ें
जैसे धरती बन गई
जड़ें जो ज़मीन में नहीं
उसके पैरों में उग आई हैं
हाथ में फोन है
दुनिया मुट्ठी में
पर मन खिड़की के बाहर है
जहाँ एक तीर लगा है
कहीं और जाने का
बाहर रास्ता है
हरियाली है
पंछी हैं
धूप है
अंदर आराम है
ठहराव है
जकड़न है
सबसे बड़ा बंधन कौन सा?
लोहे का नहीं
आदत का
उठना ही तो है
जड़ें उखाड़नी ही तो हैं
एक कदम –
और सोफा फिर सोफा नहीं रहेगा
मुक्ति बन जाएगा।
आराम त्याग कर
खुले गगन का एहसास
यही तो है मन की आस,,,,
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
