मन प्रफुल्लित हुआ देखकर,
स्वप्न में द्वार था ऐसा।
सुंदर, शांत, मनभावन-सा,
न चिंता, न फ़िक्र—मन चाहता था जैसा।
ख्वाबों में बसे परियों के घर जैसा।
पर स्वप्न था वह तो,
क्या सच में संभव है ऐसा?
सोच रही थी मैं यह बैठी,
मन ने तुरंत उत्तर दिया।
सब संभव है चाहने से तुम्हारे,
कर्म भी करने होंगे ज़रा।
अपने कर्म सँवारो ज़रा,
मन को शांत करो ज़रा।
जैसा वातावरण चाहते तुम हो,
तुम ही हो उसके कर्ता-धर्ता।
मन में उजास, कर्मों में सुंदरता,
व्यवहार में हो प्रेम की धारा।
फिर क्यों असंभव लगे वह दृश्य,
जिसे मन ने स्वप्न में सँवारा।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
