आओ मैया मेरे द्वार,
करूँ स्वागत सत्कार,
पहनो फूलों का हार,
होवे जय-जयकार।
प्रथम माँ शैल पुत्री
मैया जगततारिणी
करके बैल सवारी
दे रही खुशी हजार।
माता चार भुजा धारी
कमल त्रिशूल वाली
पीले वस्त्र लगे न्यारे,
अद्भुत रूप अपार।
घी का भोगभावत
नर-नारी है धावत,
इच्छित फल पावत,
सबका करें उद्धार।
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ)
