जिंदगी में आगे बढ़ना है तो,
थोड़ा ठहराव भी जरूरी है,
हर ठोकर से सीखना निश्चित है,
गिर कर ही आदमी उठता है ऊँचा,
हार न मानने वाला ही जीतता है हमेशा!
हर ठहराव में एक नई राह है
आदमी जब थोड़ा रुकता है,
मंजिल को तलाशता है,
कभी ख़ुद को जानने की करता है कोशिश,
थोड़ा जाँचता है परखता है रास्ते,
फिर मंजिल को पाता है अपनी करीब!
सपने साकार उन्हीं के होते हैं अक्सर,
जिनके इरादे होते हैं पक्के,
हर विराम अंत नहीं होता,
जहाँ एक रास्ता बंद होता है तो,
दूसरे रास्ता अपने आप खुल जाता है!
अनजानी राहें अनजाने लोग,
जो छूट गए अपने दौड़ में पाने को मंजिल,
उन्हीं से मुलाक़ात का एक बार फिर,
ये ठहराव ही नई राह दिखा जाता है,
ये ठहराव निराशा नहीं आशा की किरण जगाता है!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
