हर ठहराव में नई राह है
माना कि जीवन में जो चाहो,वो मिल ही जाएगा
कदम कदम पर बाधाएं आएंगी
तुम्हारा मार्ग रोकेंगी
लेकिन उनसे घबराकर हार मानकर बैठ जाना ठीक नहीं
नदी को देखो
उसके रास्ते में कितने पत्थर आते हैं
वह नदी का ठहराव नहीं है
नदी कहीं ने कहीं से अपना दूसरा रास्ता खोज ही लेती है
इसलिए सफलता पाने के लिए
मामूली ठहराव जरूरी है
किन्तु ठहराव बहुत लम्बा हो गया
तो बहुत सी मुसीबतों को जन्म दे सकता है
इसलिए हर बाधा को पार करते हुए
निरन्तर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए
आगे बढ़ते रहो
मंज़िल जरूर मिलेगी।
-राधा गोयल
