जीवन में हर रंग का मन से स्वागत-सत्कार,
सुख हो, दुःख हो, हो कैसा भी आकार-प्रकार।
राह वही दिखाना, जिससे मिटें मन के विकार।
सीखने की प्रवृत्ति देना, ताकि शुद्ध हों विचार।
कर सकूँ संस्कृति का सामर्थ्य भर प्रचार-प्रसार।
साथ ऊर्जा ब्रह्मांड की हो, तो विघ्न भी स्वीकार।
कृपा बनाए रखना, हे जग के पालनहार!
बिगड़ी मेरी बनाना, तुम ही हो आधार।
-डॉ. प्रीति समकित सुराना
