हर विदाई अंत नहीं होती,
कुछ विदाईयां नई शुरुआत होती हैं।
जो चला गया छोड़कर अपना घर-आँगन,
उसकी यादें ही तो जीवन की सौगात होती हैं।
बेटी विदा होती है पिता के घर से,
पर दिल में वो सदा वहीं रहती है।
आँखों में आँसू, होंठों पर मुस्कान लिए,
नए घर को भी वो अपना कहती है।
सावन की विदाई में छिपा है वादा,
फिर लौट आएगा वो हरियाली लेकर।
जैसे दशहरे की शाम रावण जलता है,
वैसे मन के अहंकर जलता, नये भाव लेकर।
दोस्तों की विदाई में भी गूंजता है एक सच,
दूरियाँ मिटा नहीं सकतीं अपनापन।
जो रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं,
वो कभी नहीं टूटते, नहीं होता परायापन।
इसलिए मत कहो कि सब कुछ खत्म हुआ,
हर मोड़ पर एक नया रास्ता खुलता है।
हर विदाई अंत नहीं होती, मेरी सखी,
हर विदाई एक नई कहानी बुनता है।
माता की विदाई सुख-समृद्धि देती,
पल-पल होता माँ के आगमन का इंतजार।
आँखो में आँसू, होठों पर मुस्कान,
जल्दी आना माता रानी मन , दर्शन को बेकरार।
– मंजू सरावगी
