हर विदाई अंत नहीं होती,
नई ज़िन्दगी की शुरुआत होती है,
जहाँ से रास्ते ख़त्म होते हैं,
वहीं से एक नई राह की खोज होती है!
कभी कभी मौन को अंतिम विदाई दे,
संवाद की नई पहल होती है,
मन मुटाव दूर होकर मिलन की राह बनती है,
दो दिल जुड़ जाते हैं प्रेम से रिश्तों में मिठास बढ़ती है!
कुछ यादें कभी दिलों दिमाग से जाती नहीं,
लोग संसार से अंतिम विदा तो ले लेते हैं,
पर यादों में हमेशा वो बने रहते हैं,
साथ न होकर भी हमेशा हमारे साथ होते हैं!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
