हिंदी दिवस

१४ सितंबर को आता,
हिन्दी दिवस का पर्व |
राष्ट्र में सभी मनाते,
धूम धाम से यह पर्व |
हिंदी है भारत की वाणी |
सब भाषाओं में सबसे प्यारी |
इसमें गूंजती संस्कृति हमारी |
जिसने हर दिल को संवारी |
हिन्दी हमारी जान है |
हिंदी हमारी पहचान है |
सारे स्वर इसमें समाहित है |
संगीत में भी इसका महत्व है |
जन जन की यह भाषा है |
स्नेह, प्रेम और आशा है |
सागर में मिलती धाराएं,
हिन्दी सबकी संगम है |
हिन्दी साहित्य में लेखकों की,
न हैं कोई कमी |
हिंदी साहित्य पर ,
दुनिया थमी |
वक्ताओं की ताकत हिन्दी भाषा |
लेखक का अभिमान हिन्दी भाषा |
मातृ भाषा को न हम छोड़ें |
घर में भी बच्चों के संग हम बोले |
ख़ुद पढ़ें बच्चों को पढाए |
आगे सभी का ज्ञान बढ़ाएं |
सबकी सहेली है हिन्दी |
जैसे माथे पर सजी बिन्दी |
मेरी प्यारी भाषा हिन्दी |
राष्ट्र की पहचान हिंदी |
जन जन की शोभा है हिंदी |
लेखक,कवि, रचनाकारों की शोभा हिंदी |
इस मातृभाषा को बार बार मेरा वंदन |
क्षेत्रीय भाषाओं की जननी को शत् शत् अभिवादन |

-शिवशंकर दुबे (गंगेले)
वारासिवनी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x