आई सुखद सुहानी भोर,
हरियाली छाई चहुँ ओर,
सूर्योदय से जाग उठी हैं
नई उमंगें, नया जोर।
आई हिन्दी दिवस की बेला,
जीवन में खुशियों का मेला,
अपनी मातृभाषा को
सब मिल सम्मान दिलाएँ,
दिल से निकलीं ये शुभकामनाएँ।
हिन्दी से रुचिकर हर लम्हा हो,
हिन्दी से मिले सच्ची खुशियाँ,
हम सबकी यही शुभकामना है,
हिन्दी पखवाड़ा करे सुंदर हर घड़ियाँ।
-मीना विवेक जैन
