हृदय की अदालत वह अदालत है
जहां इंसान स्वयं का मूल्यांकन करता है ।
अपने हर व्यवहार, अपने कर्म का
लेखा जोखा स्वयं ही मूल्यांकन करता है।
जब हृदय का फैसला हम स्वीकार करते हैं
तब सही गलत की पहचान होती है।
कभी कर्मों का पछतावा मिलता है।
कभी अच्छे कर्मों पर मुस्कान मिलती है।
कौन क्या सोचता है ,क्या करता है…
इन बातों का फिर क्या मोल,
क्योंकि अपना हृदय भी जानता है
हम कहां सही है और कहां है गलत
इस हृदय में प्यार भी है।
और इस हृदय में नफरत भी
जिस भावना का बीज बोया
वही बनकर उगती है भीतर ही
अपनी हृदय की ही सुनती रहे,
उसकी आवाज को पहचानते रहे,
जब अंतरात्मा से फैसले होगे
तो जीवन के रास्ते सार्थक होंगे।।
-निक्की निषाद
रांची (झारखंड)
