हौसला मन में राखिए, वही वीर कहलाय।
पर्वत भी झुक जात हैं, देत बाट बनाय॥
गिर उठ चलना वीर का, यही सुभट का काम।
हौसले से ही जगत में, होत अमर है नाम॥
आँधी आए घोर अति, धीरज मन में धार।
हौसले की नाव ही, करे पार भव-धार॥
मन को छोटा मत करो, रखो बड़ा विचार।
हौसला गर साथ है, जीत सको संसार॥
-मीना विवेक जैन
