क्या सचमुच

दूर नगर के कोलाहल से
जब तन मन क्लांत हुआ
तब सागर की लहरें
चैन दिलों को दे जाती
क्या सचमुच
ऐसा भी होता है !

देख बस्तियां इंसानों की
ऊंचे ऊंचे ख्वाबों से
थककर रुक जाता जब मन
तब लहर लहर समंदर
दे जाता है चैन
क्या सचमुच
ऐसा भी होता है !

सपने सब टूट गए हों
और अपने भी रूठ गए
सुरमयी बादलों के मंजर में
कोई हाथ थमा कर राह दिखाए
क्या सचमुच
ऐसा भी होता है !

बिखरा सा सन्नाटा हो जाए
करे हवाएं सांए सांए
निर्जन मन के कोने में
क्या कोई ऐसे में
स्वयं को ही पा जाता
क्या सचमुच
ऐसा भी होता है !

-मीनाक्षी भटनागर
गुरुग्राम

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x